CWG 2026: तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, डेकाथलॉन में भारत को दिलाया पहला मेडल, बॉक्सिंग में 9 सिल्वर मेडल पक्के

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत के तेजस्विन शंकर ने मेंस डेकाथलॉन इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। वह 7,976 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पहली बार है जब डेकाथलॉन इवेंट में भारत का पहला मेडल है। इस मुकाबले से पहले तेजस्विन चोट से जूझ रहे थे, लेकिन इस बावजूद उन्होंने यह शानदार उपलब्धि हासिल की।
इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के मेडल की कुल संख्या 21 हो चुकी है। इनमें 5 गोल्ड, 11 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल हैं।
यह भी पढ़े -भारत ने जूडो में लगाई मेडल की हैट्रिक, अस्मिता और हर्ष के गोल्ड मेडल के बाद यामिनी ने जीता सिल्वर
बॉक्सिंग में भारत के 9 सिल्वर पक्के, गोल्ड की उम्मीद
वहीं, बॉक्सिंग में भारत का दबदबा जारी है। मेंस सेमीफाइनल में सचिन सिवाच ने वेल्स के ओवेन हैरिस-एलन को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही भारत के 9 बॉक्सरों ने गोल्ड मेडल मुकाबले में जगह बना ली है।
विमेंस कैटेगरी में प्रीति पवार (54 किग्रा), साक्षी चौधरी (51 किग्रा), जैस्मीन लम्बोरिया (57 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा), प्रिया घंघास और लवलीना बोरगोहेन ने फाइनल में जगह बनाई है।
मेंस कैटेगरी की बात करें तो भारतीय बॉक्सर अंकुश पंघाल (80 किग्रा), जादुमणि सिंह (55 किग्रा) गोल्ड मेडल मैच खेलेंगे।
Created On :   1 Aug 2026 1:54 AM IST












